ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 118 मरीजों ने उठाया लाभ

संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। ऑनेस्ट क्लब खुर्जा तथा सहयोगी संस्था यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा सुभाष रोड स्थित श्री गुरु नानक निवास गुरुद्वारा के सामने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसी गुप्ता कांटेवाले, विशिष्ट अतिथि श्रीमती साधना अग्रवाल, श्रीमती ममता अग्रवाल और श्रीमती सरिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
डीसी गुप्ता कांटेवाले के अनुसार, ऑनेस्ट क्लब खुर्जा एवं यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा अक्सर इस तरह के जन उपयोगी कैंप समय-समय पर लगाए जाते रहते हैं। इससे गरीबों और जरूरतमंदों को अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत मदद मिलती है। रविवार के शिविर में कैलाश अस्पताल खुर्जा के वरिष्ठ डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा। कुल 118 मरीजों ने ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, फिजिशियल, नेत्र रोग आदि की जांच कराई।
स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों को डॉक्टरों द्वारा संक्रमित रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। कई लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में मौजूद एडवोकेट ममता अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
कवियित्री डॉक्टर साधना अग्रवाल के मुताबिक, क्लब द्वारा निशुल्क एसी शव वाहन की व्यवस्था हर वक्त उपलब्ध रहती है। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट शाखा खुर्जा की कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता रानी गुप्ता ने कार्यक्रम को जन उपयोगी और बहुलाभकारी बताया है। ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के सचिव ऑनर्स अजमेर सिंह बलिया ने जानकारी दी है कि अगला कैंप रविवार 24 अगस्त को गुरुद्वारा सिटी स्टेशन रोड पर लगाया जाएगा।
रविवार, 5 जुलाई के शिविर में ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के अध्यक्ष केसी गॉड, गुरुद्वारा कमेटी खुर्जा के प्रधान जगजीत सिंह वालिया, अजमेर सिंह वालिया, शेखर वर्मा, दिव्य मोहन अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, भुवनेश उपाध्याय, मनीष गुप्ता द्वितीय, केके मित्तल, विनीत आर्य, नितिन सिंघल तथा यूथ ऑनर्स क्लब के अध्यक्ष यश गुप्ता, विशाल पोद्दार, आशीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, विकास सोनी, विकास वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*