राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद ने वोल्गा पैलेस में अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में गवर्नर (मुख्य अतिथि) डॉक्टर अमिता मोहिंदरू उपस्थिति रहीं। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन कुमार गोयल व सचिव डॉक्टर प्रशांत मित्तल के नाम की घोषणा की और इन सभी को पद की शपथ दिलाई गईl
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन सचिन वत्स और पवन रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व गवर्नर प्रशांत राज शर्मा, ललित खन्ना, प्रत्यूष गुप्ता, दीपक गुप्ता, अमित गुप्ता, रवि बाली, पूर्व प्रधान नवीन गर्ग, प्रीति गर्ग, संगीता गोयल, राखी रस्तोगी, रितिका आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply