उप्र पंजाबी अकादमी के बहुभाषी कवि सम्मेलन में श्रोता हुए भावविभोर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
– 12 से अधिक कवियों व साहित्यकारों को मिला गुरु गोविन्द सिंह शब्द सम्मान
गजरौला (उत्तर प्रदेश)। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बहुभाषी कवि सम्मेलन-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 12 से अधिक कवियों ने विभिन्न भाषाओं में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
गुरु हरिकिशन हॉस्पीटल बांग्ला साहिब नयी दिल्ली के अध्यक्ष सरदार भूपेन्द्र सिंह भुल्लर, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष डॉ. उमापति दीक्षित, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के जन सम्पर्क अधिकारी अरविन्द नारायण मिश्र, गुरुकुल चोटीपुरा की प्राचार्या डॉ. सुमेधा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. परविन्दर कौर बेदी, ओज कवि डॉ. राहुल अवस्थी, डॉ. चेतन आनन्द, मनप्रीत टिवाणा, सुविख्यात कवयित्री डॉ. जसप्रीत कौर फलक समेत दिल्ली, भोपाल, चण्डीगढ, आगरा, बरेली, लखनऊ आदि शहरों से पधारे देश के 12 से अधिक कवियों व साहित्यकारों को शॉल, स्मृति चिह्न, तुलसी माला एवं रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर गुरु गोविन्द सिंह शब्द सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक सुधीर गिरि ने इस अवसर पर कहा कि देश की तेजी से बढ़ती विकास यात्रा में भारत के विशाल एवं समृद्ध साहित्य की बड़ी अहम भूमिका है। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि रविन्द्रनाथ टैगोर, महादेवी वर्मा, मुंशी प्रेमचन्द, जयशंकर प्रसाद जैसे मूर्धन्य साहित्यकारों की रचनाएं केवल कविताएं या आलेख मात्र नहीं हैं बल्कि ये देश की दिशा एवं दशा तय करती हैं। जबकि डॉ. सुमेधा ने कहा कि शास्त्रों की क्रान्ति हमेशा शस्त्रों की क्रान्ति से विराट होती है।
डॉ. राजीव त्यागी एवं सुप्रसिद्ध महाकवयित्री एवं संयोजक डॉ. मधु चतुर्वेदी उर्फ डॉ. परविन्दर कौर बेदी ने सभी अतिथियों एवं कवियों का स्वागत-सत्कार किया। मंच संचालन ओज के कवि राहुल अवस्थी ने किया।
कवि सम्मेलन में पंजाब की विख्यात कवयित्री जसप्रीत कौर फलक, डॉ. परविन्दर कौर बेदी, विख्यात पंजाबी कवि एवं गायक मनप्रीत टिवाणा, ओज एवं प्रेम के कवि डॉ. चेतन आनन्द, वरिष्ठ साहित्यकार प्रेमवती उपाध्याय, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान भारत सरकार के अध्यक्ष प्रो. उमापति दीक्षित, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय, डीन एकेडमिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सुमन कश्यप, डॉ. अंजलि भारद्वाज, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. विकास पाण्डेय, डॉ. दीक्षा, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. राजवर्द्धन सिंह, डॉ. आशुतोष, डॉ. एसएन साहू, डाइरेक्टर लीगल देव प्रताप सिंह, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. अश्वनी सक्सेना, डॉ. राम कुमार, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. स्नेहलता, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. योगेश्वर, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*