राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। करीब पांच दशक से राजनीति में सक्रिय रहे प्रदेश के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। शाम चार बजे के करीब उनका शव पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके निधन से गाजियाबाद में शोक छा गया है।
उल्लेखनीय है कि राजपाल त्यागी गाजियाबाद की सियासत में अपना एक अलग स्थान रखते थे। उनके निधन से सभी लोग दुखी हैं। वह एक कद्दावर नेता माने जाते थे। निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए लोहिया नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। बाद में नम आंखों से हिंडन घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम दाह- संस्कार कर दिया गया। इस दौरान भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के राजनेता भी मौजूद रहे।


Leave a Reply