राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट नई दिल्ली की अंगीभूत इकाई सोशल एंड मोटिवेशनल रिक्रिएशन क्लब के तत्वावधान में पिछले दिनों सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कैट वाक एवं श्रंगार प्रतियोगिता में कालिंदी श्रीवास्तव प्रथम, अर्चना मिश्रा द्वितीय और सुजाता मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। कालिंदी श्रीवास्तव को ‘सावन क्वीन’ की उपाधि से नवाजा गया तो दिनेश मिश्रा को सावन मिलन प्रिंस का ख़िताब दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह के उद्बोधन के साथ हुआ। रिक्रिएशन क्लब के संरक्षक पीके श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव ने संस्था की उपलब्धियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद नृत्य, संगीत एवं श्रंगार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट भजन की प्रस्तुति के लिए रूपा आर्य को, बेस्ट हेयर डिजाइन के लिए वीणा शर्मा, गेम जीतने के लिए मीनाक्षी गुप्ता को, उत्कृष्ट गेम संचालन के लिए कमल धमीजा को सम्मान प्रतीक एवं उपहार आदि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ममता सिंह एवं टीम के द्वारा समूह नृत्य तथा योगा नृत्य रहा। केरिओके के संगीत पर सभी ने अपने अपने गाने की प्रस्तुति से कार्यकम को और भी अधिक रोमांचक बना दिया। विनीता सिंह ने सराहनीय मंच संचालन किया।


Leave a Reply