इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार द्वारा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उसके बाद कोर बॉडी के सदस्यों तथा विद्यालय के चारों सदनों— आकाश, अग्नि, वायु एवं पृथ्वी के अध्यक्षों एवं प्रिफेक्ट्स के नामों की घोषणा की गई। साथ ही हाउस इनचार्जेज द्वारा अपने-अपने हाउस के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बैज पहनाकर अलंकृत किया गया।
इससे पहले विद्यालय के निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीजो एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह का स्वागत किया गया। कोर बॉडी के पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्या ने बैज पहनाकर सम्मानित किया। पंकज जोशी और मधुकर प्रिय ने चारों हाउस इनचार्जेज को स्क्रोल थमाकर सम्मानित किया। साथ ही सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को निष्ठा, ईमानदारी व जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*