कौन हैं नौ राज्यों की 70 हस्तियां, जिन्हें 10 को सम्मानित करेगा समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया

राष्ट्रीय जनामोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वेच्छिक ‘संगठन समाज कल्याण फेडेरशन ऑफ इंडिया’ (SKFI) रविवार, 10 अगस्त को ग्रेटर नोएडा में 7वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के एडीएम बच्चू सिंह और विशेष अतिथि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त निदेशक वरिष्ठ IAS रविंद्र कुमार होंगे। इस अवसर पर नौ राज्यों- दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और हरियाणा की 70 हस्तियों को उनके संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनना एक महत्वपूर्ण अनुभूति है। जिन सम्मानित होने वाली हस्तियों को इस बार चुना गया है, वे भारत के विकास एवं उसे सशक्त बनने में उत्कृष्ट योगदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो सिर्फ उसका मनोबल नहीं बढ़ाते, बल्कि समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क-3 स्थित पीआईआईटी कालेज की ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। इस अवसर पर PIIT के चेयरमैन एवं SKFI के मुख्य संरक्षक डॉ. भरत सिंह, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय महानिदेशक डॉ. अशोक कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप भटनागर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के लिए कार्य कर रही 70 हस्तियों को शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य, समाजसेवा, पत्रकारिता, कला-संस्कृति, कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अलंकृत किया जाएगा।
एसकेएफआई के अनुसार, जिन हस्तियों को ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड’ प्रदान किया जाएगा, उनमें नयी दिल्ली की डॉ. इन्दुमति सरकार, डॉ. अभिजीत कुमार श्रीवास्तव, बिहार के डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव, राजस्थान के रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रमेश वशिष्ठ, डॉ. धर्मराज छिछोलिया, श्रीमती वीणा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के डॉ सुनील कुमार तिवारी, पीयूष गोयल एवं सुनील कुमार खुराना शामिल हैं।
दूसरे अलंकरणों में ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’, ‘प्रत्रकार गौरव’, ‘समाज भूषण’, ‘साहित्य गौरव’, ‘समाज रत्न’, ‘बिहार रत्न’, ‘मध्य प्रदेश गौरव’, ‘शिक्षक गौरव’ एवं ‘कला-संस्कृति रत्न’ अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा कई जिलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा, जो राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ हैं।
उल्लेखनीय है कि एसकेएफआई महज सामाजिक संस्थाओं का एक संघ ही नहीं है, बल्कि यह अनेक सामाजिक गतिविधियों का संचालन भी करता है। देश के अलग-अलग राज्यों में इसके पदाधिकारी ‘विकसित समाज, सशक्त भारत’ की नीति पर लगाकार अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। संगठन के सदस्य समाज के अलग-अलग जरूरतमंद तबकों को जागरूक करते हुए उनके लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

अलग-अलग सम्मानों के लिए चयनित प्रत्याशियों की सूची :
1 – डॉ. इंदुमति सरकार, नयी दिल्ली
2 – श्री रामस्वरूप भटनागर, पाली, राजस्थान
3 – डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव, छपरा, बिहार
4 – श्री अरुण कुमार सागर, नोएडा, उत्तर प्रदेश
5 – श्रीमती वीणा गुप्ता, पाली, राजस्थान
6 – डॉ. अभिजीत कुमार श्रीवास्तव, नयी दिल्ली
7 – श्री सुनील कुमार तिवारी, कानपुर, उत्तर प्रदेश
8 – श्री पीयूष गोयल, नोएडा, उत्तर प्रदेश
9 – श्री सुनील कुमार खुराना, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
10 – डॉ. धर्मराज छिछोलिया, जयपुर, राजस्थान
11 – डॉ. राकेश वशिष्ठ, जोधपुर, राजस्थान
12 – सुश्री रचना कसाना, फरीदाबाद, हरियाणा
13 – श्री तारा चंद टांक, पाली, राजस्थान
14 – श्री कमल किशोर सहाय, सारण, बिहार
15 – डॉ. गीता, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
16 – श्री करणसिंह मोयल, पाली, राजस्थान
17 – सुश्री दीपशिखा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
18 – श्री कृष्ण कुमार सैनी, दौसा, राजस्थान
19 – श्रीमती सुषमा कुमारी, छपरा, बिहार
20 – श्री ललित कुमार आचार्य, नागौर, राजस्थान
21 – श्री हेरम्ब भारद्वाज, पाली, राजस्थान
22 – श्रीमती भारती नेगी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
23 – डॉ. रशीद अहमद गौरी, पाली, राजस्थान
24 – श्री रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर, बिहार
25 – श्रीमती सुषमा अवाना, नोएडा, उत्तर प्रदेश
26 – डॉ. प्रीति ‘हुंकार’, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
27 – श्री अजय कुमार जोशी, सोजत, राजस्थान
28 – डॉ. वीरेन्द्र कुमार मलिक, मुजफ्फरपुर, बिहार
29 – श्रीमती इंदुरानी, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
30 – सुश्री मुस्कान केसरी, मुजफ्फरपुर, बिहार
31 – श्री सूरज महावर, दौसा, राजस्थान
32 – प्रोफेसर आशीष भटनागर, मोदीनगर, उत्तर प्रदेश
33 – श्री गौरव राज जेंडल, जयपुर, राजस्थान
34 – श्री रमेश चंद्र माथुर, पाली, राजस्थान
35 – श्री सुक्रम पाल सिंह, देहरादून, उत्तराखंड
36 – डॉ. कबीर टाइगर, नयी दिल्ली
37 – प्रीति पाल, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
38 – श्री नरेश राजपूत, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
39 – कुमारी मोकिस्ता शरण, गुरुग्राम, हरियाणा
40 – डॉ मोनिका काकोड़िया, अलवर, राजस्थान
41 – डॉ. विभा चौहान, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
42 – डॉ. रणवीर सिंह, पूसा, दिल्ली (वैज्ञानिक साइंटिस्ट)
43 – श्रीमती अमृता मौर्या, हरिद्वारा, उत्तराखंड
44 – श्री अदविक शरण, गुरुग्राम, हरियाणा
45 – श्रीमती पूजा चौहान, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
46 – श्री पारसमल सिंगाड़िया, पाली, राजस्थान
47 – श्री मधुसूदन दास, नेहरू विहार, दिल्ली
48 – कुमारी प्रियल प्रधान, नयी दिल्ली
49 – श्री सुनील कुमार शर्मा, जयपुर, राजस्थान
50 – श्री विकास शर्मा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
51 – सुश्री अंजलि मथारू, नयी दिल्ली
52 – श्री प्रकाश टेलर, पाली, राजस्थान
53 – डॉ. गीतिका झींगन, नयी दिल्ली
54 – श्री रमेश यादव, इंदौर, मध्य प्रदेश
55 – श्री राजीव आहूजा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
56 – श्री रूप चंद्र नागर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
57 – श्री विनय कंसल, नयी दिल्ली
58 – श्री प्रताप नारायण भटनागर, जयपुर, राजस्थान
59 – सरदार महकप्रीत सिंह, लुधियाना, पंजाब
60 – श्री रोहिताश्व कुमार वर्मा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
61 – श्री के. पी. सिंह, एम्स, नयी दिल्ली
62 – श्री संदीप छीपा, दौसा, राजस्थान
63 – कुमारी दीपांशी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
64 – श्री सत्य नारायण प्रधान, एम्स, नयी दिल्ली
65 – श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, छपरौला, गौतमबुद्ध नगर
66 – श्रीमती अर्पणा ध्रुव, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
67 – श्री हुकुम सिंह देश राजन लोधी, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
68 – श्री अमित गोयल, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
69 – श्री सुरेशपाल वर्मा ‘जसाला’, नयी दिल्ली
70 – श्री मनोज श्रीवास्तव, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*