भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सिकंदर बख्त की मनाई 106वीं जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के नेतृत्व में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सिकंदर बख्त की 106वीं जयंती मनाई गई। नेहरू नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमाल सिद्दीक़ी ने बताया कि सिकंदर बख्त उन चुनिंदा नेताओं में शुमार थे, जिन्होंने बीजेपी की नींव रखी थी। उन्हें बीजेपी का महासचिव बनाया गया और फिर 1984 में वह पार्टी के उपाध्यक्ष पद तक पहुंचे। वह स्वतंत्रता सेनानी रहे और उन्हें पद्म विभूषण से भी नवाज़ा गया।
कार्यक्रम में जमाल सिद्दीकी के अलावा एसएम अकरम, ज़ाकिर हुसैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कुंवर बासित अली प्रदेश अध्यक्ष, सरदार तरनजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ असलम फहीम सैफी, एडवोकेट जावेद खान सैफ पूर्व अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा, डॉक्टर रिजवान मीर निवर्तमान अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अल्पसंख्यक महानगर मोर्चा के अध्यक्ष बलप्रीत सिंह उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*