राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने फाउंडेशन स्टेज (बाल वाटिका से कक्षा 2) तक के विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सर्वप्रथम नन्हे-मुन्नों की विनायक वंदना पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उसके बाद बेस्ट इन स्पोर्ट्स, कंप्यूटर, इंग्लिश व हिंदी रेसिटेशन, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, इंस्ट्रूमेंटल, वोकल म्यूजिक तथा होलिस्टिक अचीवर्स जैसी विविध श्रेणियों में बच्चों को सम्मानित किया गया।
30 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के बीच-बीच में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ– गीत, नृत्य एवं रिदिम ऑफ करेज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। योग की अद्भुत प्रस्तुति ने समारोह को और विशिष्ट बना दिया। इस अवसर पर निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, फाउंडेशनल कोऑर्डिनेटर श्रीमती बिंदिया चड्ढा सहित विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मधुकर प्रिय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को योग और गुरु परंपरा की ओर प्रेरित करें ताकि उनमें संस्कार और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना प्रबल हो।


Leave a Reply