देश की प्रथम संविधान साहित्य वाटिका में बना डॉ. कुँअर बेचैन का भित्ति चित्र

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
-गाजियाबाद के लिए बड़े गर्व की बात, रचनाकारों में खुशी की लहर
गाजियाबाद। किसी भी कवि या कलाकार द्वारा किया गया कार्य अमर होता है जो इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाता है। मुरादाबाद के संविधान साहित्य वाटिका में महाकवि डॉ कुँअर बेचैन का भित्ति चित्र उनके शेर के साथ उकेरा गया है। इससे गाजियाबाद के रचनाकारों में खुशी की लहर है।
भारत की प्रथम संविधान साहित्य वाटिका मुरादाबाद के बुद्ध बिहार, दिल्ली रोड सर्किट हाउस के पीछे बनाई गई है। इसका उद्घाटन पिछले दिनों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा ने किया था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी वाटिका का निरीक्षण किया है।
संविधान साहित्य वाटिका में महाकवि डॉ कुँअर बेचैन का भित्ति चित्र उनके शेर के साथ उकेरने का ये प्रशंसनीय कार्य मुरादाबाद अथॉरिटी एवं महाकवि डॉ कुँअर बेचैन फ़ाउंडेशन ग़ाज़ियाबाद द्वारा किया गया है। इस फ़ाउंडेशन के प्रयासों से ग़ाज़ियाबाद में महाकवि डॉ कुँअर बेचैन सेतु और एमएमएच कॉलेज में महाकवि डॉ कुँअर बेचैन सेमिनार हॉल जैसी उपलब्धियां भी हासिल हुई हैं। भारत की प्रथम संविधान साहित्य वाटिका में डॉ कुँअर बेचैन का भित्ति चित्र उनके शेर के साथ उकेरना इसी श्रृंखला में एक और मील का पत्थर बन गया है।
संविधान साहित्य वाटिका का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को भारतीय संविधान की विशेषताओं से अवगत कराना है। संविधान की प्रस्तावना की भव्य प्रतिमा वाटिका में स्थापित की गयी है। इस पर लेजर शो का प्रदर्शन भी होगा। साहित्यकारों के लिए ओपन थियेटर का भी निर्माण किया गया है। वाटिका में कवि रामधारी सिंह दिनकर, सूर्य कान्त त्रिपाठी निराला, महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन के साथ महाकवि डॉ कुंवर बेचैन का भी भित्तिचित्र बनाया गया है। ये पूरे गाजियाबाद के लिए बड़े गर्व की बात है। डॉ कुंवर बेचैन की पुत्री कवयित्री वंदना कुंअर रायजादा, दामाद शरद रायजादा और शायर राज कौशिक ने इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश शासन एवं मुरादाबाद अथॉरिटी का आभाए व्यक्त किया है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*