75वें रामलीला महोत्सव के लिए खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने किया भूमिपूजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी खुर्जा द्वारा 75वें रामलीला महोत्सव के लिए ‘जय श्रीराम’ के उदघोष के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। आचार्य पंडित वेद प्रकाश शर्मा एवं पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना कराई। रामलीला प्रधान पुनीत साहनी एवं खुर्जा की विधायक तथा इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान पुनीत साहनी विक्की, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, महामंत्री सचित गोविल, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, ऋषभ शर्मा, डी सी गुप्ता, दिनेश चौधरी, मुकेश सोलंकी, वेद प्रकाश मालिक, अशोक अग्रवाल टिम्मी, राहुल सिंह, राम दिवाकर, राजीव वार्ष्णेय, देवेंद्र आर्य, उमा शंकर गर्ग, रामलीला कमेटी मीडिया प्रभारी रजत अग्रवाल, विशाल वाधवा, सुधांशु दत्त शर्मा, आशीष गोयल, अजय शर्मा, वासुदेव शर्मा, महेश पोद्दार, प्रेम प्रकाश अरोरा, रमाकांत शर्मा, ललित गुप्ता, भारत पोद्दार, शिवम् कालरा, दीपक बाटला, अरुण गर्ग,बब्बू प्रधान, महेश चौधरी, रोहताश चौहान, पवन गुप्ता, शुभम गुप्ता, रवी अग्रवाल, संजय भगत जी, सतीश शर्मा, नवीन कुमार, रोहताश गुप्ता, दिनेश सिंह, अनिल गुप्ता, विनीत आर्य, गगन अरोरा, विकाश वर्मा, शशि कांत आर्य व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*