राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता (सत्येन्द्र प्रकाश)
गाजियाबाद। आर.एल. रिजॉर्ट में हमतुम रोड की सेवन सिस्टर्स (सात सोसायटी) एवं निलाया धार्मिक बाल लीला समिति के तत्वावधान में श्री राधारानी जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यशोदा हॉस्पिटल एवं बर्खा मेडिकोज का एक प्रायोजक के रूप में सहयोग मिला। साथ ही सभी सात सोसायटियों के निवासियों ने भागीदारी निभाई।
श्री राधारानी जन्मोत्सव को भव्य बनाने में भजन, रासलीला, बाल लीलाएं एवं झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करना है, बल्कि क्षेत्रीय सद्भावना और सामाजिक एकता को भी प्रोत्साहित करना एवं क्षेत्र के बाल कलाकारों की छिपी प्रतिभाओं को एक मंच देकर जनता के समक्ष लाना था।
आयोजकों में सक्रिय सदस्य मंजीत चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में हम तुम रोड स्थित सात सोसायटी- निलाया ग्रीन्स, दीया ग्रीन, महकजीवन, राज विलास, मोती रेजिडेंसी, मीडोज विष्टा और संचार रेजिडेंसी के सदस्य शामिल रहे। रिसॉर्ट के मालिक मुकेश त्यागी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अर्चित और उनके सह कलाकारों ने राधा कृष्ण उनकी सखियों सखाओं की भूमिका में मंच पर जीवंत प्रस्तुति दी। अन्य कलाकारों में दर्श, हिमांशी, केशवी, बानी, धानी, देमिरा, जिया, परी, युगांश, आर्यन, अंशुल, अंश, अक्षित, तनुश, सुनीता, ममता, आराध्या अभिनय ने लीला प्रस्तुति में विशेष छटा बिखेरी।
कार्यक्रम सफल बनाने में सुषमा त्यागी (निलाया), एसएन गौर (मोती), अशोक त्यागी (मिडोज), डीके रक्षित (संचार), श्वेता रोहिल्ला (राज विलास), मुरारी लाल शर्मा, ओम प्रकाश झा (महक जीवन), जेएस भडाना (दीया ग्रीन) तथा पंडित आदि की सक्रिय भूमिका रही।


Leave a Reply