राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए गाजियाबाद की संस्थाएं एवं समाजसेवी आगे आ रहे हैं। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच महानगर, हनुमान चालीसा टीम, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल विजयनगर प्रखंड के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से खाद्य सामग्री एकत्रित कर पंजाब भेजी है। यह मदद महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा (BJP) बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में रवाना की गई।
बलप्रीत सिंह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि राहत सामग्री गुरुद्वारा सिंह सभा भूड़ भारत नगर और लाजपत नगर के माध्यम से पंजाब रवाना की गई है। उनके अनुसार, आज शनिवार, 6 सितंबर के इस जनसेवा कार्य में साहिल वालिया विभाग संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद, संजीव बरनवाल प्रमुख हनुमान चालीसा टीम, उद्योग व्यापार मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश चेयरमैन संजय बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष अनूप वर्मा, प्रदेश महामंत्री सतेंद्र ठाकुर, महानगर उपाध्यक्ष पुनीत जैन, महानगर उपाध्यक्ष सचिन भारद्वाज, महानगर महामंत्री शिवम अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष बालकृष्ण कुकरेजा, अरुण राणा, जगदीश शर्मा, जगदीश ठाकुर, मयंक सिंह, आयुष गौतम, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply