मेवाड़ में 10 शिक्षक बेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में आयोजित 28वें स्थापना व शिक्षक दिवस समारोह में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 10 शिक्षकों को बेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। सभी को प्रमाण पत्र, शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए हैं।
इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अब केवल शिक्षक न रहें बल्कि वे गुरु की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करें। विद्यार्थियों को अपने साथ जोड़ें। उनमें पढ़ाई की ललक पैदा करने के लिए स्वयं ऊर्जावान बनें। दिल व दिमाग में संतुलन बनाएं और अध्यापन को पूरी ईमानदारी से करें।
उन्होंने बताया कि मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वंचित समाज के 75 प्रतिशत बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने मेवाड़ के साथ 27 साल से जुड़े सभी लोगों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। डॉ गदिया के अनुसार, सम्मानित होने वाले शिक्षकों में जैना सुशील, उपासना वर्मा, रंजना मिश्रा, चांदना झा, शशांक नौटियाल, डॉ. श्रेया अग्रवाल, डॉ. अटल कुमार, प्रियांशु सक्सेना, गौरव सिंह और धर्मवीर शामिल हैं।
कार्यक्रम को मेवाड़ के महासचिव अशोक कुमार सिंघल ने भी जहां संबोधित किया, वहीं निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने इंस्टीट्यूशंस की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, भजन, भाषण, कविता, गुरु वंदना आदि प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*