राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्ध नगर। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की गौतमबुद्ध नगर इकाई ने 9 नवम्बर को भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रविवार को संस्था के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन की अध्यक्षता में एक बैठक की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
संस्था के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त का मंदिर कन्हैयाकुंज, गिरधरपुर छपरौला में स्थित है। इसका हर वर्ष वार्षिकोत्सव के रूप में स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए रविवार, 8 सितंबर को अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की एक बैठक की गई। जिसमें कायस्थों की एकता, आपसी सामंजस्य को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक व सामाजिक धरोहर का संरक्षण करने, समुदाय के समग्र कल्याण के लिए परियोजनाएं बढ़ाने, कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा गौतमबुद्ध नगर इकाई के संरक्षक अवधेश कुमार सक्सेना, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शरद चन्द्र श्रीवास्तव, महासचिव विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, संयुक्त सचिव रीतेश कुमार श्रीवास्तव, सह सचिव संजय लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य अभिनव कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अशोक श्रीवास्तव ने मंदिर के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं से सहभागिता करने की अपील की है।


Leave a Reply