राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर 4 स्थित ओल्विर सैलून स्टूडियो एंड मेकओवर्स ने सोमवार को अपना तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विकास गुप्ता और विशिष्ट आतिथि के तौर पर भाजपा के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान उपस्थित रहे। इनके साथ-साथ अन्य अतिथियों का भी सैलून की निदेशक गरिमा वर्मा और रोहित वर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत-सत्कार किया।
उल्लेखनीय है कि ओल्विर सैलून स्टूडियो एंड मेकओवर्स एक सौंदर्य सेवा प्रदाता है। वे ब्राइडल मेकअप, रेगुलर मेकअप, एचडी मेकअप, एयरब्रश मेकअप, हेयरस्टाइलिंग और एक्सटेंशन सहित विभिन्न सेवाओं के लिए ग्रहक ओल्विर को पसंद करते हैं। यह सैलून एक लोकप्रिय यूनिसेक्स प्रतिष्ठान है जो अपने पेशेवर कर्मचारियों, स्वच्छ वातावरण और सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला के लिए जाना जाता है। इसकी शाखाएं कई जगह हैं। सोमवार को वैशाली सेक्टर 4 में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कौशांबी के एसएचओ अजय शर्मा, स्थानीय पार्षद राजकुमार भाटी, वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर श्रीवास्तव, कई वरिष्ठ पत्रकार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने गरिमा वर्मा, रोहित वर्मा एवं सैलून स्टूडियो की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


Leave a Reply