भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही रणजीत सांगले ने की हिंदू आयोग की मांग

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
आगरा। गुरुद्वारा गुरु का लाल में चल रहे भारत रक्षा मंच का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन हिंदू आयोग की मांग के साथ रविवार को संपन्न हो गया। नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। एडवोकेट रणजीत सांगले को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
डॉ. अशोक आचार्य को महामंत्री, महावीर व प्रशांत कोतवाल को संगठन मंत्री, शशांक चोपड़ा को सह संगठन मंत्री (अतिरिक्त दायित्व कार्यालय मंत्री), कमलेश लोखंडे को कोषाध्यक्ष तथा पंकज तिवारी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अनिल धीर, अशोक कपूर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, उमेश पोचप्पन, कमांडर डॉ. भूषण दीवान और प्रवीण भाई मारू (पूर्व विधायक, गुजरात) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्र संगठन प्रमुखों की घोषणा भी की गई है, जिनमें महंत डॉ नानक दास (जोधपुर प्रांत अध्यक्ष), सुजेन आनंद (उत्तर क्षेत्र-1), सत्यवान बिरला (उत्तर क्षेत्र-2), रोहताश गुप्ता (पश्चिमी उत्तर प्रदेश), उमाकांत तिवारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश), रामानंद सिंह (पूर्व मध्य क्षेत्र), डॉ. रामनंदो (पूर्वोत्तर क्षेत्र), सौरव मिश्रा (पूर्व क्षेत्र), डॉ. हरप्रसाद तिवारी (मध्य क्षेत्र), डॉ. इलेवन ठाकर (पश्चिम क्षेत्र), पाण्डुरंग नाईक (पश्चिम मध्य क्षेत्र), एडवोकेट मंजुनाथन (दक्षिण-पूर्व क्षेत्र), मोहन सुंदर (सह संगठन प्रमुख) और कोंकोडी पद्मनाभन (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) शामिल हैं।


महंत डॉ नानक दास ने बताया कि अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भारत की अखंडता और हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पर विभिन्न प्रस्ताव रखे। सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों में प्रमुखता से जनसंख्या नियंत्रण, घुसपैठ पर रोक, और हिंदू समुदाय की समस्याओं के समाधान हेतु हिंदू आयोग के गठन की मांग शामिल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद रणजीत सांगले ने कहा है कि हिंदू राष्ट्र कोई नई परिकल्पना नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों का सपना और सनातन परंपरा का शाश्वत सत्य है। भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और जब तक सनातन सशक्त है, भारत अखंड और अजेय रहेगा। हमें यह संकल्प लेना होगा कि हर घर से, हर गाँव से, हर नगर से हिंदू राष्ट्र की ज्योति प्रज्ज्वलित होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*