राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। रोटरी क्लब खुर्जा द्वारा आंखों के ऑपरेशन के लिए एक मुफ्त कैंप आई-केयर दयावती मूलचंद रोटरी नेत्र चिकित्सालय किला रोड पर लगाया गया। शिविर में अध्यक्ष रो. अराध्य कुमार, सचिव रो. सुशील ढींगरा व कोषाध्यक्ष रो. कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे। सोमवार को आयोजित कैंप में कुल 251 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें 72 मरीजों के मोतियाबिंद का पांच दिन में ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे।
रोटरी क्लब खुर्जा के अनुसार, रोगियों को ऑपरेशन के बाद की दवाइयां और काले चश्मे भी निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। गंभीर रोगियों के ऑपरेशन आई केयर नोएडा में किए जाएंगे। ऐसे में नोएडा आने-जाने और वहां रहने-खाने का जो खर्च होगा, उसकी व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी।
सोवार को आयोजित शिविर में सयोजक रो. दिनेश चौधरी, रो. राकेश सिंघल, रो. एसपी दादू, रो. जितेंद्र बंसल, रो. कुमुदेश गोस्वामी, रो. प्रशांत कुमार, रो. बकुल तायल, रो. पुनीत बंसल, रो. योगेश बंसल, रो. विनोद गर्ग, रो. अनिल अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply