20 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होगा कायस्थ गौरव सम्मान समारोह

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश व राष्ट्रीय कमेटी की दो दिवसीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि लखनऊ में 20 दिसंबर को कायस्थ गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
27 सितंबर को आयोजित बैठक में समारोह के अलावा संगठन विस्तार, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति एवं सक्रिय जिला टीम के गठन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि पहले कायस्थ गौरव सम्मान समारोह 29 नवंबर 2026 को होना था, लेकिन आज की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि उक्त भव्य सम्मान समारोह अब रविवार, 20 दिसंबर 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।
डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश में मजबूत एवं सक्रिय संगठनात्मक टीम तैयार करने के साथ-साथ प्रत्येक जिले में प्रभावी जिलाध्यक्ष एवं उनकी टीम के गठन पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन की पहुंच गांव, मोहल्ले एवं वार्ड स्तर तक सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही रोजगार एवं सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर भी विशेष रूप से चर्चा गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*