दैनिक ‘जनजागरण’ के 5वें स्थापना दिवस पर कई प्रतिभाएं विभूषित

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद लखीमपुर के सभागार में हिंदी दैनिक जनजागरण न्यूज डिजिटल ने अपना पांचवां भव्य स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर देश-विदेश की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। बुधवार, 30 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद लखीमपुर की पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर रोटेरियन पीडीजी डॉ. अजय आगा, डॉ. प्रदीप निगम और राजीव रत्न खरे उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिक्षाविद् अभय अग्निहोत्री ने की और कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट आर्येंद्र पाल सिंह ने किया।
दैनिक जनजागरण न्यूज डिजिटल के संस्थापक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने शुरू से अब तक की यात्रा, उपलब्धियों, उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पत्रकारिता को समाज के प्रति उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए भविष्य की योजनाओं और संकल्पों को भी जोड़ा। साथ ही ‘ग्लोइंग डायमंड’ की भव्य लांचिंग भी की गई, जिसका शुभारंभ सीएमएस प्रबंधक विशाल सेठ ने किया।
समारोह में साहित्य और पत्रकारिता का सुंदर संगम देखने को मिला। राममोहन गुप्त अमर, विशेष शर्मा, कुलदीप समर, कृति श्रीवास्तव, डॉ. विजय शुक्ला ‘बादल’ एवं इन्द्रपाल वर्मा सहित कई अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं का काव्यपाठ कर श्रोताओं को भाव, संवेदना और शब्दों की विविध रंगत से सराबोर कर दिया।
समारोह में पत्रकारिता, समाजसेवा और जनसरोकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को ‘जनजागरण डिजिटल सम्मान’ से विभूषित किया गया। जिसमें विराटनगर, नेपाल के प्रसिद्ध पत्रकार ब्रह्मदेव यादव, अररिया बिहार के स्वतंत्र पत्रकार राकेश कुमार, चंडीगढ़ के युवा समाजसेवी नीतीश कुमार और मोहाली पंजाब के बहुआयामी व्यक्तित्व कर्नल डॉ. डी.एन. झा शामिल रहे।
प्रधानाचार्या शिप्रा बाजपेयी, विशाल सेठ, राममोहन गुप्त ‘अमर’, मयूरी नागर, अनस रसीद, राजेश दीक्षित, आरती श्रीवास्तव, रोटेरियन पूनम आगा, मधुलिका त्रिपाठी, हरि प्रकाश त्रिपाठी, नूपुर महेन्द्र, बृजेश मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, धीरज कश्यप, राजशेखर, अर्चना श्रीवास्तव, अनुराधा तिवारी, राजपाल सिंह, रघुनंदन झा, डॉ. ओ.पी. श्रीवास्तव, डॉ. मंजुला बरतरिया, अनीता निगम, पत्रकार मनोज श्रीवास्तव ‘वैभव’, सर्वेश शुक्ला, देव श्रीवास्तव एवं स्पर्श सिन्हा भी कार्यक्रम में सम्मानित किए गए।
इस अवसर पर गायत्री श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, डॉ अंजित सिंह, धीरज श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अनुराग सक्सेना, अंशुमान श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, अक्षरा, मानस एवं हीरांगना सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक, साहित्यप्रेमी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*