आगरा के डॉ. पार्थ सारथी कोलकाता बैठक में सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
कोलकाता। आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (IHWO) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक सियालदह स्थित मौलाली युवा केंद्र में आयोजित की गई। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों, पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यों ने भाग लिया। संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ होम्योपैथी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जे. एन. सिंह रघुवंशी और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एन.एस. रघुराम बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर आगरा के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं संगठन के संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पार्थ सारथी शर्मा को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया। साथ ही आगामी राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन फरवरी 2027 में बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में किए जाने की जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की कोलकाता शाखा के संयोजन में किया गया। जिसका नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय सहायक सचिव डॉ. अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में संगठन के मानद अध्यक्ष डॉ. मनोरंजन पाल (बंगाल), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव डॉ.पार्थ सारथी शर्मा (उत्तर प्रदेश) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने होम्योपैथी को जनसामान्य तक बेहतर तरीके से पहुंचाने, चिकित्सकों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने तथा संगठन को देशभर में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*