राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष हैं ललिता कश्यप
नयी दिल्ली। भूटान की राजधानी थिम्पू में पिछले दिनों भूटान-भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मैत्री सम्मेलन का एक बड़ा आयोजन किया गया। इस मैत्री साहित्य सम्मेलन में भारत के 82 कवि, लेखक और साहित्यकार सम्मानित किए गए। अधिकतर साहित्यकारों को हिंदी साहित्य में योगदान के लिए भूटान-भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक प्रगति विचार एवं साहित्य मंच के डॉ. हरेन्द्र हर्ष और सह आयोजक बिलासपुर हिमाचल प्रदेश की साहित्यकार ललिता कश्यप रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच साहित्य, कला और सांस्कृतिक सौहार्द को बढ़ावा देना तथा कविताओं, आलेखों व संस्मरणों के जरिए आपसी संबंधों को और मजबूत करना था।
हिमाचल प्रदेश से जो साहित्यकार आयोजन में शामिल हुए, उनका नेतृत्व ललिता कश्यप ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि BBC भुटान के डायरेक्टर श्री हरिकामन राई, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार श्री अचुत घिमरे तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री लक्ष्मी दास शर्मा मुस्कान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ICTR डायरेक्टर डाक्टर विरेन्द्र सिंह वीर ने की।

अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के जिन साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, उनमें श्रीमती शीला सिंह, श्री सुशील कुमार पुण्डीर, श्री केशवानंद शर्मा, श्रीमती ललिता कश्यप, श्रीमती सुषमा खजूरिया, सुश्री कमला ठाकुर, डाक्टर अनेक राम सांख्यान आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इनके अलावा इसी समूह के अध्यक्ष साहित्यकार डाक्टर अरुण कुमार शास्त्री, श्री अशोक चंद्र नेगी, श्री जगतार सिंह, डाक्टर सुमन लूथरा, डाक्टर शांति यादव, डाक्टर विनय चौधरी, डाक्टर रम्भा चौधरी, श्रीमती आशा चौधरी व श्रीमती दिव्य दास भी साहित्य सम्मेलन में उपस्थित रहे।


Leave a Reply