राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति संकल्पित स्वयंसेवी संस्था सुनयना फॉउण्डेशन द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मोहान रोड, लखनऊ में निःशुल्क बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर संस्था सचिव कल्पनाथ राय शर्मा की अध्यक्षता में सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला जज बबिता रानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीनाक्षी सोनकर, विशिष्ट अतिथि प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड शैलेश कुमार सिंह, एडिशनल डीएसपी किरण यादव, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस वीरेंद्र विक्रम, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पाण्डेय ने कई प्रशिक्षकों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की गई है। जिला जज बबिता रानी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की चेतना जागृत होती है।
सुनयना फॉउण्डेशन के अनुसार, बच्चियों को पठन पाठन से जोड़ते हुए उन्हें सिलाई कटाई के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश जारी है। संस्था का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 अभियान को भी गति देना है। संस्था के अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) आशीष पटेल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही आगामी योजनाओं को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में संस्था के सेवानिवृत्त अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) अजय गुप्ता भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रशांत पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि समन्वयक दीपक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत सत्कारक किया। इस अवसर पर कर्यक्रम के संयोजक राघवेंद्र यादव, संजय पटेल, सुनील, आनंद आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply