तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ने गांव में पेश की नई मिसाल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। समाज में बेटियों के जन्म को सम्मान देने और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा ग्राम दूरियाई में नई पहल शुरू कर एक मिसाल पेश की गई। समूह की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान, सचिव पूजा चौहान, बबिता व संगीता के नेतृत्व में नवजात शिशु बेटियों को जोन्ससोन्स बेबी वेलकम किट वितरित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीता, बबिता, पूजा चौहान और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान पूजा चौहान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा— “हमें समाज में एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। बेटियों का स्वागत और उनके स्वास्थ्य की देखभाल हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
आयोजन में गाँव के कई गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग दिया। सुधा, गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, विजय चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, रवि चौहान, पिंटू, विकास और अतुल विशेष रूप से शामिल रहे। सभी ने तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की इस पहल की सराहना की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*