यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, नीरज सिंह व पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की नयी टीम की घोषणा कर दी है। गुरुवार को केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव और साल 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 46 पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर नई संगठनात्मक टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह को नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बाराबंकी की प्रियंका रावत को प्रमोशन देते हुए महामंत्री से उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।
बीजेपी ने विपक्षी खेमे में सेंधमारी करते हुए समाजवादी पार्टी से विधायक बनीं पूजा पाल को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है। इससे पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के जटिल जातिगत समीकरणों और सोशल इंजीनियरिंग को पूरी तरह साधने का एक बड़ा प्रयास मालूम पड़ता है। विशेष रूप से प्रियंका रावत जैसे चेहरों को आगे बढ़ाकर बीजेपी नेतृत्व ने उन वर्गों पर फोकस किया है जो लंबे वक्त से दलित वर्ग का कुशल नेतृत्व करते आए हैं, जिससे आगामी आम चुनावों में पार्टी को मजबूत बढ़त मिल सके।
शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व में संगठन संभाल रहे संजय राय पर दोबारा बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ ही धाकड़ विधायक राजेश चौधरी को भी नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त कर सांगठनिक काम सौंपा गया है। जबकि युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने और आगामी रणनीति को धार देने के लिए रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*