रोटरी क्लब खुर्जा ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

संजीव भारद्वाज, बुलंदशहर
खुर्जा। रोटरी क्लब खुर्जा ने रोटरी सेवा ट्रस्ट के माध्यम से रोटरी जिला- 3070 द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन फॉर ह्यूमिनीटी’ के तहत जलांधर के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री भेजी है। बुधवार को भेजी गई राहत सामग्री में 500 किट हैं। प्रत्येक किट में टूथपेस्ट, टूथब्रश, साबुन, शैम्पू, डिटर्जेंट बार, तौलिया, बैग, छाता, पानी की बोतल, लिक्विड मच्छर भगाने की दवा, सर्फ, मच्छर अगरबत्ती, गैस स्टोव बर्नर, साड़ी, सूट, टी-शर्ट, रजाई, कंबल, स्टील बर्तन, चादर, गद्दे आदि शामिल हैं।
क्लब सचिव सुशील ढींगरा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि हमारा सामूहिक प्रयास रोटरी के आदर्श वाक्य “स्वयं से ऊपर सेवा” की सच्ची भावना को दर्शाता है और प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाने की क्लब की प्रतिबद्धता को सिद्ध करता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब खुर्जा हृदय से अजय जिंदल, रोटेरियन उमेश मित्तल, रोटेरियन एस.पी. दादू सहित सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन आराध्य कुमार, रोटेरियन कुलदीप शर्मा, सचिव सुशील ढींगरा, डॉ. कुम्देश गोस्वामी, डॉ. बकुल तायल, जय किशन अग्रवाल, एन.के. शर्मा, जितेन्द्र बंसल एडवोकेट, राकेश सिंघल, सचिन शर्मा, दिनेश चौधरी, रविन्द्र गुप्ता, शलभ पाण्डेय, अनिल अग्रवाल, एस.पी. दादू एवं प्रमोद सैनी आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*