पर्यावरणविद विनय कंसल मथुरा में ‘आदर्श कर्म योद्धा सम्मान’ से अलंकृत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मथुरा। आदर्श संस्थान शाला मथुरा उत्तर प्रदेश ने दिल्ली के पर्यावरणविद डॉ. विनय कंसल को आदर्श कर्म योद्धा सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में आयोजित संस्कार महाकुंभ 2025 के अंतर्गत प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर दीपक गोस्वामी ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि डॉक्टर विनय कंसल को पर्यावरण के क्षेत्र में जागृति, शिक्षा एवं संरक्षण के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं नियोजन विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी द्वारा आदर्श कर्म योद्धा सम्मान प्रदान किया गया है। विनय कंसल राष्ट्रीय संगठन ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के वरिष्ठ सदस्य हैं। सभागार में उपस्थित गणमान्य लोगों ने डॉ कंसल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*