राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। ग्रेटर नोएडा स्थित मंगलगमय इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित ‘कैम्पस टायकून 3.0’ प्रतियोगिता में मेवाड़ के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की। बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रियांश ने सोशल इम्पैक्ट कैटेगरी (इंडिविजुअल) में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
प्रियांश के सामाजिक उद्यमिता के दृष्टिकोण और बदलाव लाने की प्रतिबद्धता ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। टीम श्रेणी में भी मेवाड़ के छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रत्यक्ष, साक्षी और मनीष की टीम ने डिस्ट्रिब्यूटर कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी रणनीतिक योजना, व्यावसायिक समझ और टीमवर्क को निर्णायकों ने खूब सराहा।
‘कैम्पस टायकून 3.0’ में मिली इस जीत से स्पष्ट है कि मेवाड़ के छात्र न केवल मेहनती और रचनात्मक हैं, बल्कि नेतृत्व क्षमता में भी उत्कृष्ट हैं। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि संस्थान को अपने इन होनहार छात्रों पर गर्व है और भविष्य में ऐसी ही और सफलताओं की आशा रखता है।


Leave a Reply