चित्रांश समिति छपरा ने अपने संरक्षक को अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय जनमोर्चा, छपरा कार्यालय।
श्री चित्रांश समिति छपरा ने ब्रज किशोर किंडर गार्टन परिसर स्थित कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन कर संरक्षक प्रोफेसर (डॉ.) एच.के. वर्मा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर श्री चित्रांश समिति के संरक्षक ब्रजेंन्द्र कुमार सिन्हा, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मृदुल कुमार शरण, महासचिव पंकज कुमार वर्मा, वरीय विशिष्ट सदस्य रवि शंकर श्रीवास्तव, विशिष्ट सदस्य योगेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, संयुक्त सचिव रितेश चांद, सचिव सूर्य प्रकाश, सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रविशंकर दत्ता, युवा सदस्य सागर श्रीवास्तव, सागर कुमार, सौरभ श्रीवास्तव के अलावा अन्य कई चित्रांश उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*