राष्ट्रीय जनमोर्चा, छपरा कार्यालय।
पंजाब विश्वविद्यालय अंतर्गत डॉ. एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ में आयोजित अंतर विभागीय शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विभास भूषण ने प्रथम स्थान पाकर छपरा जिले का नाम रोशन किया है। उसने सभी प्रतिद्वंदियों जो प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष के विद्यार्थी थे, को पराजित कर यह स्थान प्राप्त किया है। चेयरपर्सन डॉ. अनुपमा शर्मा ने विभास की खेल प्रतिभा की प्रसंशा करते हुए उसे प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया है।
उल्लेखनीय है कि विभास भूषण सारण जिलांतर्गत रिविलगंज निवासी एवं वरीय पत्रकार डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव और छपरा सेंट्रल स्कूल की वरीय शिक्षिका डॉ. शोभा रानी सहाय के सुपुत्र हैं। वह पंजाब विश्वविद्यालय में केमिकल इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है और प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है। विभास भूषण ने अपनी जीत का श्रेय छपरा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ को देते हुए बताया कि उन्हीं की प्रेरणा से प्रतिदिन मित्रों के साथ अभ्यास करने का यह परिणाम है।
सभी का मिला प्यार, स्नेह एवं अपनापन :
विभिन्न खेलों यथा शतरंज व क्रिकेट सहित अन्य एथलीट खेलों में रुचि रखने वाले छात्र विभास भूषण का कहना है कि एक बिहारी छात्र होने के बावजूद विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने जो प्यार, स्नेह एवं अपनापन का बोध कराया है वह काबिले तारीफ है। वहीं इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के संरक्षक एवं प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एसके पाण्डेय, सीपीएस के निदेशक डॉ हरेन्द्र सिंह, डॉ देव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ विकास कुमार सिंह, विक्की आनन्द, सचिव अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कुमार शुभम सहित समस्त सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।
सारण जिला का बढ़ाया मान :
पूर्व प्राचार्य डॉ एमके शरण, जय प्रकाश विश्वविद्याल के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष, डॉ सरोज वर्मा, डॉ लाल बाबू यादव, पूर्व कुलसचिव एवं रामजयपाल महाविद्यालय के दर्शनशात्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. रवि प्रकाश ‘बबलू’, जगदम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ केपी श्रीवास्तव, प्रोफेसर सिद्धार्थ शंकर, प्रोफेसर अजय कुमार, प्रोफेसर सईद रजा, प्रोफेसर उदय अरविंद, डॉ चंदन श्रीवास्तव, डॉ अजीत नारायण, प्रोफेसर विभु कुमार, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार, समाजसेवी वरुण प्रकाश, जेडीयू नेता सत्यप्रकाश यादव सहित पूर्व राष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी मुकेश कुमार यादव, पूर्व कोच सभापति बैठा, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह के अलावा कई मीडिया प्रतिनिधियों ने भी विभास भूषण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर इसे सारण जिला के लिए गौरव बताया है।


Leave a Reply