सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट ने छह घंटे में दिखाई पूरी रामलीला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। नवरात्रि के शुभ अवसर पर सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट नई दिल्ली के तत्वावधान में एक दिवसीय रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। फ्रेंच अपार्टमेंट के प्रांगण में सनातन सेवा समिति के मंच पर छह घंटे में कलाकारों ने शानदार मंचन किया। बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की है।
श्रीराम जन्म की रोमांचक शुरुआत और भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन के बीच दर्शकों का हास्य रस, करुण रस, श्रृंगार रस, रौद्र रस, वीर रस, भयानक व विभत्स रस, अद्भुत रस तथा शांत रस का एक ही मंच पर साक्षात्कार हुआ। राहुल त्रिवेदी, हिमानी त्रिवेदी, जानकी सोनी और इशू के निर्देशन ने प्रस्तुति को बेहतरीन बना दिया। दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह, नोएडा अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव तथा सनातन सेवा समिति के प्रतिनिधि अशोक पंडित ने निर्देशक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का समापन करते हुए ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट साहित्य, कला, संस्कृति, राष्ट्र चेतना एवं समाज सेवा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से सामाजिक जागृति का कार्य करती है। श्रीराम लीला का यह आयोजन इसी कड़ी का एक प्रयास था।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*