राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुरजा (बुलंदशहर)। जंक्शन मार्ग स्थित श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गयी। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। उप-प्रधानाचार्य जय भगवान शर्मा, वरिष्ठ आचार्य राम गोपाल सिंह एवं आचार्या रीता वत्स ने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला। अंत में प्रभात कुमार गुप्ता ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में महात्मा गांधी के दर्शन एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को शिक्षा के माध्यम से बच्चों को प्रेषित करने का आवाह्न किया। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संचालन खेलकूद प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता ने किया।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply