खुर्जा में भजन सध्या : आरुषि गंभीर की धुन पर खूब झूमे राधा-कृष्ण भक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री राम लीला कमेटी के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। गाजियाबाद की आरुषि गंभीर के ओजस्वी वाणी से पूरा पॉटरी नगरी राधाकृष्ण भक्तिमय हो गई। राधे-राधे की धुन पर हजारों कृष्ण भक्त खूब झूमे। ऐसा लग रहा था संपूर्ण वृंदावन बरसाना यहीं विराजमान हो गया है।
आरुषि गंभीर द्वारा प्रस्तुत हर भजन को लोगों ने सराहा। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। इससे पूर्व राधा कृष्ण की प्रतिमा पर कमेटी पदाधिकारियों संग आरुषि गंभीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजना भगवान दास सिंघल रहीं।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी खुर्जा के पुनीत साहनी प्रधान, दीपक गर्ग जनरल मैनेजर, सचिन बंसल कोषाध्छ, सचित गोविल महामंत्री, विनीत आर्य सोशल मीडिया प्रभारी, रजत अग्रवाल प्रिंट मीडिया प्रभारी, महेश चौधरी इंचार्ज, नवीन राजपूत, विशाल पोद्दार, रंजन वाधवा और पीपी अरोड़ा संयोजक, विशाल वाधवा, हरजीत सिंह, विनोद पहलवान, जीतू अग्रवाल, पीलू अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अशोक टिम्मी, नरेश गर्ग, रवि अग्रवाल, देवेंद्र आर्य, आशीष गोयल, चमन जुनेजा, सभासद, गोलू माहोर आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*