रोजबेल पब्लिक स्कूल के व्यापारी समागम में जुटे भाजपाई

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह द्वारा रोजबेल पब्लिक स्कूल प्रांगण में व्यापारी समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जुटे व्यापारियों को संबोधित करते हुए बलप्रीत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत आज जहां “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” की नीति के साथ विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वहीं वैश्विक मंचों पर यह एक सशक्त, सक्षम और सामर्थ्यवान राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी स्लैब को घटाकर 0-18 प्रतिशत करने से व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने में आसानी होगी। सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी बेहतर प्रशासन के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि इससे महंगाई में राहत मिलेगी और हम सब मिलकर व्यापारी समाज की समृद्धि और विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। शर्मा ने बलप्रीत सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन निश्चित रूप से व्यापारी वर्ग एवं उपभोक्ताओं दोनों को सशक्त बनाने व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश हरीश ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने व्यापार जगत की चुनौतियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से जीएसटी की नई दरों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नई दरें व्यापारियों को राहत प्रदान करेंगी और व्यापार बढ़ाने में मदद करेंगी।
व्यापरी समागम में सांसद अतुल गर्ग, अतुल जैन लोहा मंडी अध्यक्ष, महानगर महामंत्री और जीएसटी रिफॉर्म के महानगर संयोजक राजेश त्यागी और शहर विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष व अन्य गणमान्य उपस्थिति रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*