राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के लिए मंगलवार को भाजपा सांसद अतुल गर्ग के निवास पर एक बैठक की गई। जिसमें 11 अक्टूबर को दिव्यांगजनों के लिए आयोजित होने वाली विशेष खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक संजीव शर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, सीडीओ अभिनव गोपाल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, कीड़ा अधिकारी आशीष, जिला संयोजक सांसद खेल महोत्सव पप्पू पहलवान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर को होने वाली दिव्यांगजनों की खेल प्रतियोगिता इंग्राहम इंस्टीट्यूट, जी.टी. रोड, गाजियाबाद में आयोजित की जानी है। सांसद अतुल गर्ग ने सभी अधिकारियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे खेल भावना और सेवा भाव के साथ इस आयोजन को सफल बनाएं।
बैठक में राष्ट्रीय संयोजक नमो दिव्यांग अभियान पंडित विकास शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरमीत बक्शी, विभु बंसल अध्यक्ष नगर पालिका पिलखुवा, पार्षद नगर निगम विनील दत्त, हिमांशु शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा), राजेंद्र मित्तल (मेहंदी वाले), अनुज मित्तल (महानगर संयोजक सांसद खेल महोत्सव), ऋषभ शर्मा (विधानसभा सह-संयोजक) तथा श्याम शर्मा (महानगर कार्यकारिणी सदस्य) सिकंदर कोऑर्डिनेटर नमो दिव्यांग गाजियाबाद आदि भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply