राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार में स्काउट एवं गाइड फैलोशिप तथा भाग्यशाली वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति और आरडब्ल्यूए, एचआईजी, डुप्लेक्स सेक्टर 12, के संयुक्त तत्वावधान में एचआईजी पार्क में औषधीय पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर वार्ड 15 की पार्षद पूनम सिंह और वार्ड 14 के पार्षद ओम प्रकाश सिंह ओड मौजूद रहे।
पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रितु पारिख, किरन जादों, विमलेश सिंह जादोन, रजनीकांत शुक्ल, दीपक पारिख, विक्रम सिंह, सतीश कुमार चौहान, मदन सिंह, पी सिंह, गोपाल सिंह, राजेश कुमार जादोन उपस्थित रहे। पूनम सिंह ने जहां औषधीय पौधरोण के लिए सराहना की, वहीं ओम प्रकाश सिंह ओड ने बताया कि कुछ महीने बाद ही क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सदस्य रजनीकांत शुक्ला ने क्षेत्र के लिए सरकार से एक पुस्तकालय की मांग की है। साथ ही पौधों की देखभाल करने वाले सुरेश कुमार को पर्यावरण प्रहरी के तौर पर सम्मानित किया गया। राजेश कुमार जादोन ने सभी के प्रति आभार जताया है।


Leave a Reply