राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्ध नगर। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ने दूरियाई गांव में माँ सरस्वती भण्डारा-19 का आयोजन किया। साथ ही शनिवार को इस कार्यक्रम में संस्था की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री और राशन किट भी वितरित किया।
संस्था के संस्थापक विजय चौहान ने इस अवसर पर कहा कि एक सामाजिक संस्था के रूप में शिक्षा का एक कार्य समाजीकरण है। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप एक सचेतन शिक्षण कार्यक्रम प्रदान करती है, जिसका उद्देश्य समृद्ध जीवन जीने के लिए आवश्यक मूल्यों और कौशलों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि तन्वी चौहान द्वारा निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य समाज में नई सोच का प्रतीक है।
कार्यक्रम में पूजा चौहान, बबिता, संगीता और टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। भविष्य में भी समाज उत्थान के लिए इस तरह की जनसेवा जारी रखेगी।


Leave a Reply