साहित्य में उत्कृष्टता के लिए SKFI के प्रांतीय अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
-कहानी के लिए सोजत सिटी (राजस्थान) के डॉ. रशीद गौरी भी किए गए पुरस्कृत
उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित राजस्थान हिंदी साहित्य अकादमी सभागार में साहित्यिक संस्था अदबी उड़ान का 10 वां भव्य पुरस्कार एवं सम्मान समारोह संपन्न हो गया। सोमवार, 13 अक्टूबर को राजस्थान साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में देश के कई चयनित कवियों एवं साहित्यकारों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया रहे।
अदबी उड़ान संस्था के अध्यक्ष ख़ुर्शीद शेख़ ‘खुर्शीद’ के साथ-साथ कार्यक्रम के अध्यक्ष के तौर पर शब्बीर के मुस्तफा व विशिष्ट अतिथि मुकेश माधवानी मौजूद रहे। समारोह में उदयपुर की डा. मधु अग्रवाल, जोधपुर के महेश कुमार पंवार एवं बिठौड़ा पाली के पन्ना लाल कटारिया को अदबी उड़ान बहु आयामी साहित्यकार सम्मान से नवाजा गया। जबकि हैदराबाद (तेलंगाना) के गोविन्द अक्षय को साहित्यिक पत्रिका संपादक सम्मान दिया गया।
नैनीताल उत्तराखंड की श्रीमती आशा शैली और समोहा (मध्यप्रदेश) के सुभाष पाठक जिया को गजल सम्मान प्रदान किया गया। काव्य हेतु हिसार (हरियाणा) की राजबाला राज, गीत के लिए सुमेरपुर (राजस्थान) की श्रीमती पवन सोलंकी प्रज्ञा, कहानी के लिए सोजत सिटी (राजस्थान) के डॉ. रशीद गौरी और राजस्थानी भाषा साहित्य के लिए मेड़ता सिटी के रामस्वरूप भटनागर (समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रांतीय अध्यक्ष) और डा. कालू खां देशवाली को पुरस्कृत किया गया। नवोदित (महिला) के लिए टोंक राजस्थान की श्रीमती रेखा जैन प्रकाश और जयपुर की डा. कंचन सक्सेना को सम्मानित किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*