राजस्थान: कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त मंदिर में की कलम-दवात पूजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
सोजत (राजस्थान)। कायस्थ समाज द्वारा यम द्वितीया के अवसर पर गुरुवार की सुबह कोट मोहल्ला स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा पाली के जिलाध्यक्ष भामाशाह लोकेश श्रीवास्तव ने की, जबकि प्रदेश पदाधिकारी रामस्वरूप भटनागर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और संरक्षक दिलीप भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप वैष्णव ने भगवान श्री चित्रगुप्त कथा का पाठ कर विधिवत कलम-दवात की पूजा संपन्न करायी।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को कायस्थ समाज सोजत के अध्यक्ष नवनीत राय ‘रुचिर’ ने बताया कि कलम-दवात की पूजा के पश्चात् आयोजित समाज की प्रमुख बैठक में कायस्थ समाज मुक्तिधाम विकास समिति सोजत का पुनर्गठन कर सर्वसम्मति से भामाशाह ईश्वरलाल माथुर को अध्यक्ष, समाजसेवी राकेश भटनागर को सचिव व नवनीत राय ‘रुचिर’ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कायस्थ समाज की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव व समाजसेवी राकेश भटनागर को भारतीय जनता पार्टी में शहर मंत्री तथा प्रिंस भटनागर को भाजपा में प्रदेश स्तर पर नियुक्ति करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कायस्थ समाज सोजत द्वारा माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर उनका बहुमान किया गया।
कार्यक्रम में समाज के प्रमुख महेंद्र भटनागर, उपाध्यक्ष भद्रेश भटनागर, सुनील भटनागर, मनीष माथुर, देव भटनागर, यश राय, सुरेंद्र भटनागर, पंकज भटनागर, विशाल राय, पार्थ भटनागर, अभिषेक राय, विवेक भटनागर, एडवोकेट चिराग भटनागर, श्रीमती वीणा भटनागर, पिंकी भटनागर, हरविंदर भटनागर, रवीना भटनागर, जीनल भटनागर, विधि भटनागर आदि ने भी भागीदारी निभायी। आरंभ में भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का जहां माल्यार्पण कर अभिनंदन किया, वहीं अंत में भद्रेश भटनागर ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन नवनीत राय ‘रुचिर’ ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*