राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महसभा संस्था द्वारा भगवान चित्रगुप्त एवं ‘सामूहिक कलम-दवात पूजन’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के कुछेक पत्रकारों, समाजसेवियों एवं पुलिसकर्मियों को संस्था के पदाधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। साथ ही प्रसाद वितरण हुआ।
गुरुवार, 23 अक्टूबर को सेक्टर-11 के प्राचीन शिव (कुटी) मंदिर एवं भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘सामूहिक कलम-दवात पूजन एवं सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में संगठन के करीब-करीब सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी पंडित जी ने विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया। इस अवसर पर अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती किरण श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताते हुए श्री चित्रगुप्त पूजन एवं भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
संस्था ने भंडारे का भी आयोजन किया था, जो प्रभु श्री चित्रगुप्त की कृपा से कार्यक्रम के समापन तक चलता रहा। इस मौके पर जजमान श्रीमती सुमन श्रीवास्तव, उनके पति आशुतोष श्रीवास्तव, पत्रकार सविता, समाजसेवी परमवीर, रतन, महेंद्र, सुरेंद्र, देवीदास, नीलम, अनुज, विजय, मनोज, सुनील, कुलदीप, डॉ अभिषेक, गौरव, अभिषेक बच्चन, गगन, अमित, रोशन, राजीव, प्रवीण, रजनी, निभा श्रीवास्तव, अभिलाषा, रजनी, सरोज, रानी, मनोरमा, परमजीत, कल्पना आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply