राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
छपरा। सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं कायस्थ परिवार के संयोजक समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव एवं उनकी माता श्रीमती सरिता श्रीवास्तव ने अपने निवास स्थान आशीर्वाद मार्केट कॉम्प्लेक्स, भगवान बाजार में सैकड़ों छठ व्रतियों को पूजन सामग्री का वितरण किया। श्रद्धा, भक्ति और व्रतियों में उत्साह का अनूठा संगम इस अवसर पर देखने को मिला।
परिवार की भी रही महत्वपूर्ण भूमिका :
पूजन सामग्री वितरण में समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव के परिवार के लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बहन-बहनोई अभिप्रिया श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, पत्नी सुचिता श्रीवास्तव तथा नन्ही भांजी श्रिनिका ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और व्रतियों को साड़ी, नारियल, गॉगल, अनानास, चुनरी तथा अन्य पूजन सामग्री वितरित की, जिससे वे अर्घ्य अनुष्ठान को सुगमता और श्रद्धा के साथ संपन्न कर सकें।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के दिल्ली अध्यक्ष अभिजीत श्रीवास्तव ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, समानता और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और जनमानस की आस्था का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छठ व्रत केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बाँधने का माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि पूजन सामग्री वितरण का उद्देश्य केवल समाज के प्रति आभार प्रकट करना और व्रतियों को उनके अनुष्ठान में सहयोग देना था, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।
कई संगठनों से जुड़े हैं अभिजीत :
उल्लेखनीय है कि प्रख्यात समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ देश के अनेक चित्रांश एवं कायस्थ संगठनों से भी जुड़े हैं। मिशन 2 करोड़ कायस्थ ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, इंटरनेशनल कायस्थ ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय संयोजक (प्रचार-प्रसार) और कायस्थ परिवार, छपरा-सारण के मुख्य संयोजक हैं। साथ ही, वे अभिन्नोवेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं और सामाजिक सरोकारों के साथ तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूजन सामग्री वितरण पर उपस्थित रहे :
कार्यक्रम में कायस्थ परिवार समिति के राजेश कुमार सिन्हा (मिंटू), डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव, कमल किशोर सहाय, अभिषेक अरुण सहित आशीर्वाद मार्केट के प्रतिष्ठित व्यापारी— पंडित राजेंद्र तिवारी, मुकेश कुमार, मोहम्मद असलम, मोहम्मद सहजाद, मोहम्मद इमामुद्दीन, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. सुनील, पवन राय और संत प्रसाद उपस्थित रहे।
सामाजिक कार्य की सभी ने की प्रशंसा :
कार्यक्रम में M2KCI, IFKO और SKFI जैसे संगठनों के तमाम पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की और अभिजीत श्रीवास्तव के इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा की है। सभी ने इसे सामाजिक एकता, लोक आस्था और मानवीय सहयोग की मिसाल बताया तथा आशा व्यक्त की है कि वह आगे भी इस तरह के समाज कार्य में सकारात्मक योगदान देते हुए समाज को ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।


Leave a Reply