31 को उत्कृष्टता के लिए सरदार पटेल हिन्दू रत्न पुरस्कार, पुणे में जुटेंगी देश की प्रतिभाएं

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल
पुणे (महाराष्ट्र)। मणिभाई देसाई मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा 31 अक्टूबर को उत्कृष्ट कार्य करने वाली 105 प्रतिभाओं को ‘सरदार पटेल हिंदू रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरदार पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल होंगे। साथ ही अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद मेधाताई कुलकर्णी और मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जलगांव की पद्मश्री नीलिमाताई मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे।
मणिभाई देसाई मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवी हिंदू रत्न डॉ. रवींद्र भोले ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि सम्मान समारोह में मुख्य रूप से जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, संबलपुरी नृत्य के लिए दिल्ली की बाल कलाकार प्रियल प्रधान, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन को इस वर्ष का ‘सरदार पटेल हिंदू रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।
वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रवीन्द्र भोले के अनुसार, देश की कुल 105 प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें पुष्पगुच्छ के साथ शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। भव्य कार्यक्रम में पुणे के डॉ. अन्नासाहेब पाटिल उद्यमी, समाजसेवी सुश्री किरण पचपांडे, रावसाहेब लावंडे अध्यक्ष किसान संघ, अमोल पाटिल अध्यक्ष श्री संत मुक्ताई देवस्थान दिघी, नीना भाऊ चारघे अध्यक्ष एलपी संघ पिंपरी चिंचवड़, हेमंत ज़ोपे अध्यक्ष समाज भ्रातृमंडल, विकास वारके अध्यक्ष लेवाफ्रात्रिमंडल, कृष्णाजी खडसे कार्यकारी अध्यक्ष देवा भतृ मंडल, एकनाथ धनवत, रवींद्र बाराटे, सचिव लेवा भ्रातृमंडल, नितिन पाटिल लेवा पाटीदार मंडल ताथवड़े, डॉ. अशोक पाटिल उपाध्यक्ष मणिभाई देसाई फाउंडेशन, डॉ. अशोक चौधरी अध्यक्ष भरतरू मंडल वाकड, डॉ. एलजेड पाटिल, प्रह्लाद खरान्हे वरिष्ठ पत्रकार, राजे खान पटेल वरिष्ठ पत्रकार, सुभाष कट्यारमल अध्यक्ष जय श्रीराम शिक्षण संस्थान कोरेगांव भीमा, प्रफुल्ल नरखेड़े सामाजिक कार्यकर्ता आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*