जोधपुर के डॉ राकेश वशिष्ठ ने 106वीं बार रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जोधपुर। महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर वंदे भारत सेवा संस्थान ने जोधपुर शहीद स्मारक पर विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश वशिष्ठ ने 106वीं बार रक्तदान कर एक मिसाल कायम कर दी। उन्होंने पत्रकारों के बीच अब तक का यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।
डॉ. राकेश वशिष्ठ बेमिसाल हैं। व्यक्ति तौर पर किसी पत्रकार द्वारा भारत में शायद उनका यह पहला रिकॉर्ड है, जिसके द्वारा इतनी बार रक्तदान किया जा चुका है। ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के पूछने पर कि अभी और कितनी बार रक्तदान करेंगे, डॉ. वशिष्ठ ने कहा, “जब तक ईश्वर स्वस्थ रखेगा रक्तदान जारी रहेगा।”
डॉ. वशिष्ठ यह पुनीत कार्य करते हुए और लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहदान और अंगदान के लिए भी पंजीयन करवाया है। साथ ही अभी तक 539 लोगों का वह अपने प्रयास से देहदान के लिए पंजीकृत करवा चुके हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*