राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
मणिभाई मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर रवींद्र भोले ने किया आयोजन
पुणे (महाराष्ट्र)। मणिभाई मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकात्मता दिवस के अवसर पर साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे सांस्कृतिक हॉल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर रवींद्र भोले ने कार्यक्रम में देश की 105 प्रतिभाओं को अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘सरदार वल्लभभाई पटेल हिंदू रत्न’ 2025 अवार्ड से सम्मानित किया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ रवींद्र भोले ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के भारत को एकीकृत करने के योगदान का सम्मान करना और राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि जब देश आज़ाद हो रहा था, तब अंग्रेजों ने भारत को कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची थी। उनकी कोशिश थी कि भारत कभी एक न हो सके। लेकिन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अद्भुत दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से 563 रियासतों को भारत गणराज्य में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।
डॉ रवींद्र भोले ने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जो भारत एकजुट दिखता है, वह सरदार पटेल की देन है। इसलिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए पिछले 11 वर्ष से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
डॉ भोले समाजसेवी होने के साथ-साथ गरीबों के लिए आरोग्य सेवा केंद्र भी चलाते हैं। उसके सहयोग से 31 अक्टूबर को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता मेधाताई विश्राम कुलकर्णी राज्यसभा सदस्य एवं पद्मश्री निर्मलाताई मिश्रा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मेधाताई विश्राम कुलकर्णी ने सामाजिक संस्था मनीभाई देसाई मानव ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा, “काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आज भारत जो अखंड है, वह सरदार पटेल की कृपा से है। इसलिए उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ रवींद्र भोले ने हिंदू रत्न पुरस्कार का यह कार्यक्रम जो आयोजित किया है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है।”
सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ भोले ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से आए जिन 105 लोगों को ‘सरदार वल्लभाई पटेल हिंदू रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया गया, उनमें दिल्ली की नौ वर्षीया प्रियल प्रधान को कला-नृत्य के लिए और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ जितेन्द्र बच्चन को उत्कृष्ट पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा के लिए हिंदू रत्न अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। डॉ भोले ने सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


Leave a Reply