सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल ने मनाई भारत के लौह पुरुष की 150वीं जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सेक्टर 11 प्रताप विहार स्थित सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल में आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस विशेष अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रदर्शनियां शामिल हैं। विद्यालय को लाइटों और फूलों से सजाया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक अजीत सिंह बैंसला ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने भारत रत्न पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरदार पटेल पूरी तरह से जनसेवा के लिए समर्पित थे। पटेल एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उनको देश की एकता का सूत्रधार भी कहा जा सकता है। उन्होंने देश की एकता की नींव रखी। छोटे-छोटे स्वतंत्र प्रांतों को जोड़कर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया। उनका यह योगदान हर भारतवासी के लिए एक प्रेरणा है।
बैंसला के उद्वोधन के पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष सुमित बैंसला, श्रीमती अंजली बैंसला, प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा देवी, कार्डीनेटर श्रीमती गीता राणाकोटि सहित सभी स्टाफ ने पुष्पांजलि अर्पित की। हवन-पूजन कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*