राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। ट्रू मीडिया समूह और हँसता जीवन के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य, सृजन और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला। वरिष्ठ दोहाकार एवं साहित्यकार रजिंदर महाजन कृत ‘कौन धुला है दूध का’ दोहा हज़ारा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर श्री महाजन और डॉ. सूक्ष्म लता महाजन की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) भी मनाई गई।
गुरुवार, 6 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार, ट्रू मीडिया पत्रिका एवं साहित्यिक मंच के मुख्य निदेशक एवं संपादक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नीरजा मेहता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित कवयित्री डॉ. कविता मल्होत्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल ने किया। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अतुल्य महाजन, किरण महाजन, ऊषा महाजन, राकेश महाजन, रीता महाजन, सारंग महाजन, शिवाली महाजन, सुशांत महाजन, शिखा महाजन, ईशान महाजन, डी.के. शर्मा, विजय शर्मा, सीमा शर्मा, स्तुति मेहता और अशोक कुमार उपस्थित रहे। संयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. सूक्ष्म लता महाजन ने निभाई।
उपस्थित साहित्यकारों व अतिथियों ने दोहा हज़ारा की प्रशंसा करते हुए कहा कि रजिंदर महाजन की यह कृति युवाओं के लिए प्रेरणादायक एवं सामाजिक सन्दर्भ ग्रंथ के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देगी। जबकि रजिंदर महाजन ने समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि “यह संग्रह मेरे चिंतन, मंथन और जीवन के अनुभवों का सार है। मैंने समाज की वर्तमान स्थितियों को दोहे के माध्यम से आईना दिखाने का प्रयास किया है।”
डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने महाजन दंपत्ति को पारंपरिक ओढ़नी ओढ़ाकर शुभकामनाएँ दी। डॉ. नीरजा मेहता, स्तुति मेहता और डॉ. कविता मल्होत्रा ने भी उन्हें शॉल और उपहार देकर स्वागत किया। उपस्थित जनों का पुष्प माला, अंगवस्त्र और पौधे देकर सम्मानित किया गया। किरण महाजन और अतुल्य महाजन ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।


Leave a Reply