सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट ने नोएडा में आयोजित की काव्य गोष्ठी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। साहित्य, कला, संस्कृति एवं समाज सेवा को समर्पित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 45 स्थित संस्था के संरक्षक बाबा कानपुरी के आवास पर सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर गीतकार एवं कवि जय सिंह आर्य ने की। मुख्य अतिथि कविराज रामकुमार भारतीय रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलिफोर्निया से आईं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दुर्गा सिन्हा उदार, गीतकार महिपाल सिंह चौहान, गीतकार विनोद तोमर और आकाशवाणी के भूतपूर्व निदेशक अरुण कुमार पासवान काव्य गोष्ठी में उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 8 नवंबर के आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह एवं अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन करने और अपर्णा भटनागर के सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह एवं अध्यक्ष ममता सिंह ने संस्था के उद्देश्य और उपलबधियों पर प्रकाश डाला। साथ ही इस अवसर पर उपस्थित संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का स्वागत-सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन हास्य-व्यंग्य कवि बाबा कानपुरी ने किया। सभी कवियों एवं साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। हास्य-व्यंग्य, राष्ट्रवाद, सामाजिक ताने-बाने और श्रृंगार रस पर आधारित काव्य पाठ के मिश्रण से आयोजन अत्यंत रोमांचक हो गया।
इस अवसर पर जय सिंह आर्य, डा दुर्गा सिन्हा उदार, डॉ कविता विकास, ओंकार त्रिपाठी, सुमित अग्रवाल, महिपाल सिंह चौहान, विनोद तोमर, पीके श्रीवास्तव, निशा सक्सेना, छोटे लाल अमर चौहान, अपर्णा भटनागर, सुप्रिया सिंह ‘वीणा’, आरडी शर्मा, संध्या श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, स्नेह लता पांडे स्नेह, मीनाक्षी गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव एवं स्वाति पूजा उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*