23 को सामाजिक एकता मंच प्रदान करेगा ‘गांधी शांति पुरस्कार’

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मेरठ। सामाजिक एकता मंच एवं उड़ान संस्था के संयुक्त तत्ववाधान में 23 नवंबर को राष्ट्रीय एकता संवाद और राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज मवाना मेरठ में संपन्न होगा और समाज सेवियों को ‘गांधी शांति पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक एवं सामाजिक एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्लाम मलिक ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सम्मान समारोह में गैर सरकारी संगठन (NGO) संचालित करने वाले समाजसेवी, राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा, कला, साहित्य, उद्यम एवं पर्यावरण आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*