राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
फरीदाबाद। सेक्टर 31 की सामाजिक संस्था ‘अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी’ अगले महीने 7 दिसंबर को ‘भारत गौरव रत्न सम्मान’ समारोह का आयोजन कर रही है। यदि आपने किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है और जनसेवा के लिए समाज में सकारात्मक प्रभाव डाला है, तो यह सम्मान आपके लिए है। आप अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं।
संस्था की प्रमुख श्रीमती प्रणीता प्रभात के अनुसार, समाजसेवी, राजनेता, डाक्टर, पुलिसकर्मी, न्यायकर्मी, शिक्षक, कलाकार, लेखक, कवि, पत्रकार, व्यवसायी, उद्यमी, मीडियाकर्मी, मनोरंजन, पर्यावरणविद्, रियल एस्टेट, आर्किटेक्चर, इंजीनियर, फैशन आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इसके माध्यम से प्राप्त होने वाली धनराशि का उपयोग समाज सेवा, मानव उत्थान, नशा मुक्ति, बाल श्रम निषेध, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारत गौरव रत्न सम्मान पाने के लिए आप अपना नाम या किसी अन्य योग्य व्यक्ति के नाम को प्रस्तावित कर सकते हैं। जो नामांकित व्यक्ति किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें उनका सम्मान पत्र और मोमेंटो कुरियर द्वारा भेज दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप 9711351603 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है और कार्यक्रम हरियणा के जनपद फरीदाबाद स्थित माडल स्कूल, सेक्टर- 31 में आयोजित किया जाएगा।


Leave a Reply