विद्यार्थियों ने देव भागीरथी लर्निंग सेंटर में मनाया बाल दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। बाल दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, प्रताप विहार के कम्युनिटी आउटरीच क्लब के विद्यार्थियों ने देव भागीरथी लर्निंग सेंटर (स्पेशल स्कूल) का भ्रमण किया और वहाँ के बच्चों के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में बाल दिवस मनाया। उनके साथ पूर्ण समानता, अपनत्व और सौहार्द का परिचय देते हुए मधुर और आनंदपूर्ण क्षण साझा किया।
चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाले बाल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हर्षोल्लास के साथ केक काटकर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रिंग गेम, डाइस गेम, टैटू मेकिंग सहित कई रोचक व मनोरंजक खेल स्टॉल लगाकर बच्चों में उत्साह और खुशियाँ बाँटी। इन खेलों में बच्चों ने पूरे मन से भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विद्यार्थियों ने विशेष बच्चों के साथ संवाद, सहभागिता और उनकी हृदयस्पर्शी मुस्कुराहटों ने विद्यार्थियों को भावविह्वल कर दिया तथा उनके अनुभव अत्यंत प्रेरक और शिक्षाप्रद रहे। कार्यक्रम के समापन पर विशेष स्कूल की संचालक श्रीमती ऋचा वल्लभ ने घोषणा की है कि कम्युनिटी आउटरीच क्लब के विद्यार्थियों को देव भागीरथी लर्निंग सेंटर की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जो उनके सामाजिक दायित्व एवं संवेदनशीलता की सराहना का प्रतीक है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*